Uttar Pradesh 25 January: योगी सरकार का मेगा पुश: यमुना एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttar Pradesh

Report: Vandna Rawat

65 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को भूमि, निवेश का बड़ा रास्ता खुला
Uttar Pradesh : योगी सरकार का मेगा पुश: यमुना एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र तेजी से देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों के चलते सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थ सेक्टर में बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान प्राधिकरण ने 65 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूखंड आवंटित किए हैं, जिससे हजारों करोड़ रुपये का निवेश और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

हजारों करोड़ का निवेश, युवाओं के लिए हजारों नौकरियां
Uttar Pradesh यीडा की योजनाओं के तहत विभिन्न माध्यमों से औद्योगिक इकाइयों को भूमि उपलब्ध कराई गई है। औद्योगिक योजना में 28 इकाइयों को 2.32 लाख वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई, जिससे करीब 1332 करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 8700 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

Uttar Pradesh ई-ऑक्शन के माध्यम से 37 इकाइयों को एक लाख वर्गमीटर भूमि दी गई, जहां लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 4800 रोजगार मिलेंगे। इसके अलावा, विशेष स्वीकृतियों के तहत 09 बड़ी इकाइयों को 18.77 लाख वर्गमीटर भूमि दी गई है, जिनसे 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 18 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उद्योग के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा को भी मजबूती
Uttar Pradesh बीते रविवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यीडा क्षेत्र में कई प्रमुख कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे। इनमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कंपनियों को सैकड़ों एकड़ भूमि दी गई है, जिनमें 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। साथ ही, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सेक्टर-17ए में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु 20 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं, ताकि निवेश के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को अधिकतम रोजगार का लाभ मिल सके।

Read this: Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime