,

नेपाल में बेकाबू प्रदर्शन: वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नेपाल: सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा युवाओं का आंदोलन अब हिंसक हो गया है। कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। हालात बिगड़ने के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वित्त मंत्री पर हमला

हिंसक प्रदर्शन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। युवाओं का यह आंदोलन सरकार के खिलाफ बड़े जनविरोध में बदलता नजर आ रहा है।

मंत्रियों के इस्तीफों की झड़ी

बिगड़ते हालात के बीच पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बढ़ते दबाव के चलते प्रधानमंत्री ओली को भी पद छोड़ना पड़ा।

संसद भवन और नेताओं के घरों पर हमला

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ की। पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के आवासों को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा गृह मंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जनहानि

हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। अब तक हुई झड़पों और गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। नेपाल की सड़कों पर यह आंदोलन अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे पूरे देश में अस्थिरता का माहौल है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा