,

परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की जमानत अर्जी खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

जबलपुर | मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत नहीं मिल सकी। शनिवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस प्रमोद अग्रवाल की बेंच ने 26 पन्नों के सुरक्षित रखे गए फैसले पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।

4 फरवरी से न्यायिक अभिरक्षा में

सौरभ शर्मा इस वर्ष 4 फरवरी से जेल में हैं। इससे पहले उनकी जमानत याचिका भोपाल की निचली अदालत ने भी 24 अप्रैल 2025 को नामंजूर कर दी थी। हाईकोर्ट में यह याचिका 30 जुलाई को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था।

बचाव पक्ष की दलील

सुनवाई के दौरान शर्मा के वकील ने कोर्ट में कहा कि अब तक जो भी संपत्ति और पैसा मिला है, वह पूरी तरह उनके मुवक्किल का नहीं है। जिन संपत्तियों का उल्लेख ईडी ने किया है, उनका स्वामित्व अन्य लोगों के नाम पर है।

ईडी की ओर से तर्क

ईडी के अधिवक्ता विक्रम सिंह ने कोर्ट को बताया कि जांच में सामने आया है कि सौरभ शर्मा ने अवैध धन से कई संपत्तियां खरीदीं और उन्हें दोस्तों व रिश्तेदारों के नाम पर कर दिया। अब तक करीब 108 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में खोले गए लॉकर से दो करोड़ रुपए मूल्य के सोने के आभूषण भी मिले हैं।

लोकायुक्त की कार्रवाई से खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब लोकायुक्त टीम ने दिसंबर 2024 में सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्तियां और दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके बाद ईडी ने सौरभ शर्मा, उनके परिजनों और करीब 12 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

कई एजेंसियों की जांच जारी

सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी, आयकर विभाग, लोकायुक्त और ग्वालियर पुलिस मिलकर जांच कर रही हैं। हाईकोर्ट ने शनिवार को साफ कहा कि मामले की गंभीरता और भारी भरकम अवैध संपत्ति को देखते हुए आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा