,

Tilabani Nasha Mukti: नशे के खिलाफ तिलाबनी में गूंजी बच्चों की आवाज, नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

Tilabani Nasha Mukti

संवाददाता: रतन कुमार

Tilabani Nasha Mukti नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी के विद्यार्थियों ने ग्राम तिलाबनी में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान की शुरुआत विद्यार्थियों ने गांव में स्लोगन के साथ फेरी निकालकर की। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और नुक्कड़ नाटक देखने के लिए आमंत्रित किया गया।

नुक्कड़ नाटक में दिखाए नशे के दुष्परिणाम

Tilabani Nasha Mukti विद्यार्थियों ने ‘गांव-गांव में संदेश पहुंचाएं, नुक्कड़ नाटक देखने आएं’ जैसे नारों के साथ लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

ग्राम सभा कार्यक्रम के समन्वयक भवेश कुमार के निर्देशन में हुए नाटक में काजल, डोली, प्रिंस, रूपा, प्रियंका और कृष्णम ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। वहीं शिवानी, ज्योत्स्ना, साहना, मुस्कान, खुशी और अनीता समेत अन्य विद्यार्थियों ने सहयोगी भूमिकाओं में प्रस्तुति दी।

ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की

Tilabani Nasha Mukti कार्यक्रम में सहायक शिक्षक अवधेन्द्र प्रताप सिंह एवं ग्राम मुखिया सनातन जी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही स्वयं भी नशामुक्त रहने और समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Read this: Gurugram Auto Viral Video: गुरुग्राम में 3-सीटर ऑटो में 24 से ज्यादा खिलाड़ी सवार, फ्लाईओवर पर सफर का वीडियो वायरल

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक से राहुल गांधी नाराज, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

Asian Games में भारत की शानदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

Moody’s ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद

BY: Yoganand Shrivastva Moody’s वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और मध्य

Child Passport Rules: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल होगी वैधता

BY: Yoganand Shrivastva Child Passport Rules पासपोर्ट से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण