दिल्ली से मुक्त कराई गई बाल तस्करी की शिकार बच्चियां CWC दुमका में प्रस्तुत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The victims of child trafficking rescued from Delhi were presented in CWC Dumka

रिपोर्टर: आगस्टीन हेम्बरम

झारखंड के दुमका जिले से बाल तस्करी की शिकार बच्चियों को नई दिल्ली से मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति (CWC) दुमका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर की गई, जिसमें सीआरसी (एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र), झारखंड भवन, नई दिल्ली की सहायता से अभियान चलाया गया।

प्लेसमेंट एजेंसी में बेची गई थीं बच्चियां

स्वयंसेवी संस्था जन साहस, दुमका द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचना दी गई थी कि जिले के मानव तस्करों द्वारा बच्चियों को दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसियों में बेच दिया गया है, जहां उनके साथ मारपीट और शोषण किया जा रहा है।

डीसी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

इस गंभीर सूचना को देखते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एडीएसएस और डीसीपीओ को बच्चियों की रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। सहायक निदेशक, सुचिता किरण भगत के नेतृत्व में तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई की एक टीम गठित की गई।

दिल्ली से रेस्क्यू कर लाए गए 5 बच्चे

गठित टीम ने सीआरसी नई दिल्ली की सहायता से दिल्ली के विभिन्न बालगृहों से कुल पांच बच्चों को मुक्त कराया, जिनमें:

  • 2 दुमका जिले के
  • 2 साहेबगंज जिले के
  • 1 पाकुड़ जिले का बच्चा शामिल है।

इन सभी बच्चों को CWC दुमका में प्रस्तुत कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत बाल गृहों में सुरक्षित रूप से आवासित किया गया।

CWC ने बच्चों को घोषित किया CNCP

बाल कल्याण समिति (CWC) ने सभी प्रस्तुत बच्चों को Child in Need of Care and Protection (CNCP) घोषित करते हुए उनके पुनर्वास और सुरक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगला आदेश आने तक सभी बच्चे बाल गृहों में ही रहेंगे।

एक मानव तस्कर गिरफ्तार

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बाल तस्करी मामले में एक मानव तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टीम की भूमिका

इस ऑपरेशन में जिला बाल संरक्षण इकाई से दीपा साहू, प्रमिला टुडू, नैय्यर सुल्तान, और जन साहस से रविंद्र यादव व प्रेम मोहली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और