,

रामगढ़ पहाड़ विवाद पर टी.एस. सिंह देव का बड़ा बयान

- Advertisement -
Ad imageAd image
T.S.Singh Deo's big statement on Ramgarh hill dispute

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

कहा- राजनीति नहीं, संरक्षण हो प्राथमिकता

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने रामगढ़ पहाड़ मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के गंभीर विषयों पर दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि पहाड़ और उससे जुड़ी धरोहरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बीजेपी पर लगाया राजनीतिक रंग देने का आरोप

सिंह देव ने कहा कि जांच दल के बयानों में साफ तौर पर राजनीतिक रंग झलक रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को राजनीति से जोड़ने का प्रयास कर रही है, जबकि यह पूरी तरह संरक्षण और विरासत का मामला है।

प्रमाण पत्र पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 2020-21 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उनके अनुसार, खदान का एक्सटेंशन बिंदु क्रमांक 3 से सीता बेंगरा गुफा तक की दूरी लगभग 11 किलोमीटर है। बावजूद इसके, जारी प्रमाण पत्र में रामगढ़ पहाड़ का जिक्र तक नहीं है।

पूर्व कलेक्टर और डीएफओ पर कार्रवाई की मांग

सिंह देव ने सवाल उठाया कि जब प्रमाण पत्र में रामगढ़ पहाड़ का उल्लेख ही नहीं किया गया, तो इसे मान्य कैसे माना गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कलेक्टर और डीएफओ द्वारा जारी किया गया लेटर गलत है और उन दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

संरक्षण पर जोर

उन्होंने कहा कि यह मामला न तो भाजपा का है और न ही कांग्रेस का, बल्कि यह रामगढ़ पहाड़ और वहां मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित करने का सवाल है। सिंह देव ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर एकजुट होकर संरक्षण की दिशा में काम करें।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा