शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 75,200 के पार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Strong rise in stock market: Sensex rises 1400 points to cross 75,200

निफ्टी में 450 अंकों की छलांग

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1400 अंक यानी लगभग 1.54% की बढ़त के साथ 75,200 के पार पहुंच गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 450 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

फार्मा और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी

बाजार में आई इस तेजी में फार्मा और मेटल सेक्टर की बड़ी भूमिका रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, जबकि फार्मा इंडेक्स में भी 2.50% की मजबूती देखी गई। इसके अलावा ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली और ये इंडेक्स करीब 2% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बढ़त

निफ्टी में लिस्टेड 50 कंपनियों में से 46 के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जो बाजार में मजबूत निवेशक भावना को दर्शाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, मजबूत विदेशी निवेश और घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती इस तेजी के प्रमुख कारण हैं।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की