,

भारत के कई राज्यों में जोरदार भूकंप, असम के उदलगिरी में था केंद्र, झटके भूटान-बांग्लादेश तक महसूस

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/indonesia-earthquake-7-7-magnitude/

BY: Yoganand Shrivastva

रविवार दोपहर को भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के उदलगिरी जिले में इसका केंद्र था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई। झटके उत्तर बंगाल, भूटान और बांग्लादेश के उत्तरी इलाकों तक पहुंचे। भूंकप का केंद्र जमीन से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई।

शाम 4:41 बजे आया भूकंप

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (GFZ) के मुताबिक, भूकंप रविवार शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर आया। इसका केंद्र असम का उदलगिरी जिला रहा। झटके गुवाहाटी समेत असम के अन्य शहरों, उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

लोग घरों से बाहर भागे

भूकंप के बाद गुवाहाटी समेत कई जगहों पर लोग अपने घरों से घबराकर बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, “भूकंप इतना तेज था कि अब भी मेरे पैर कांप रहे हैं।” एक अन्य ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे छत गिर जाएगी।

प्रशासन सतर्क, किसी नुकसान की खबर नहीं

असम के स्थानीय प्रशासन ने कहा कि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं है। फिर भी राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।


कर्नाटक में भी आया भूकंप, तीव्रता 2.7

रविवार को ही कर्नाटक के रायचूर जिले में भी हल्के तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप दोपहर 1:44 बजे आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र रायचूर के पास 16.04° उत्तरी अक्षांश और 76.63° पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर गहराई में था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा