Siwan News Today : सिसवन में पंचायत समिति की बैठक, नल-जल, बिजली, स्वास्थ्य और कृषि मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Siwan News Today

रिपोर्ट- गगन पाण्डेय

Siwan News Today : सिवान, सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन सभागार में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Siwan News Today : बैठक के दौरान नल-जल योजना, बिजली, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। रामगढ़ पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर सिंह ने सदन में कहा कि पूर्व की बैठकों में लिए गए प्रस्तावों का अब तक क्रियान्वयन नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आगामी बैठक में पुराने प्रस्तावों की समीक्षा करने की मांग की।

Siwan News Today : स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया गया कि प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, घुरघाट पंचायत के मुखिया शैलेश तिवारी ने किसानों के लिए कृषि सिंचाई हेतु बिजली खंभा और ट्रांसफार्मर नहीं लगने का मुद्दा उठाया, जिस पर जेई अवधेश कुमार ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Siwan News Today : चैनपुर-मुबारकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की बात कही। बैठक में मुखिया मुन्ना कुमार पासवान, रूपेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, श्यामकिशोर साह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष