,

Drug Seizure: महिषी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो 85 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Drug Seizure

Report by: Ratna Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Drug Seizure: सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो 85 ग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। महपुरा कारू बाबा स्थान के समीप कई दुकानों में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें अवैध रूप से गांजा की बिक्री का खुलासा हुआ। मौके से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Drug Seizure: एसपी के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान

Drug Seizure

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिषी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महपुरा कारू बाबा स्थान के पास रागो यादव, रणवीर यादव, राजन खीरहर और अंटू यादव अपने दुकानों से गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Drug Seizure: चारों आरोपियों को भेजा जाएगा जेल

गिरफ्तार सभी आरोपी महिषी और कनरिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Read also: Sasaram: पहाड़ी गांव में दिखा दुर्लभ वज्रकिट, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO