,

शिवपाल यादव का पूजा पाल पर हमला, बीजेपी का पलटवार

BY: Yoganand Shrivastva

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल पर तीखा बयान देते हुए कहा कि अब वह भविष्य में कोई चुनाव नहीं जीत पाएंगी। उन्होंने उनकी तुलना केशव प्रसाद मौर्य के राजनीतिक हालात से की और दावा किया कि पूजा पाल का भी वही अंजाम होगा।

इटावा जिला सहकारी बैंक में तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं देश के सामने खड़ी हैं। शिवपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। साथ ही, मुख्यमंत्री की स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ और इटावा जैसे शहरों की सड़कें गड्ढों से भरी हैं और गंदगी फैली हुई है। शिवपाल के मुताबिक, आठ साल में सरकार लखनऊ के गड्ढे तक नहीं भर पाई और बारिश में सच्चाई उजागर हो जाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की स्मार्ट सिटी योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है।

बीजेपी का पलटवार
उधर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पाठक ने आरोप लगाया कि सपा पहले उनके पति के हत्यारों को चुनाव लड़वाती थी और उनका महिमामंडन करती थी। उनके अनुसार, आज जब बीजेपी सरकार ने पीड़िता को न्याय दिलाया है, तो विपक्ष केवल बेबुनियाद बयानबाजी कर रहा है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से