,

60 करोड़ की ठगी केस में शिल्पा शेट्टी से पूछताछ: 4.5 घंटे तक EOW ने किए सवाल, पति राज कुंद्रा और अन्य के बयान भी दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Shilpa Shetty questioned in Rs 60 crore fraud case: EOW questions her for 4.5 hours, also records statements of husband Raj Kundra and others

by: vijay nandan

मुंबई: 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। जांच टीम ने शिल्पा के साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा और तीन अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। यह पूछताछ शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई, जहां अधिकारियों ने पूरे वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी।

EOW की पूछताछ और जांच की दिशा

अधिकारियों ने शिल्पा, राज और अन्य व्यक्तियों से उस कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी ली जिससे वे उस वक्त जुड़े हुए थे। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कंपनी “बेस्ट डील टीवी” में किए गए निवेश और ट्रांजैक्शन का असल प्रवाह कहां गया। इससे पहले, पिछले हफ्ते राज कुंद्रा से भी पूछताछ हुई थी। उन्होंने EOW को बताया था कि दीपक कोठारी द्वारा निवेश की गई रकम को बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर जैसी हस्तियों को “प्रोफेशनल फीस” के रूप में दिया गया था।

क्या है पूरा मामला?
अगस्त 2025 में मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। कोठारी के मुताबिक 2015 में उनकी मुलाकात एक एजेंट राजेश आर्या के माध्यम से शिल्पा और राज से हुई थी। उस समय दोनों “बेस्ट डील टीवी” के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे। कोठारी का दावा है कि शिल्पा और राज ने कंपनी के लिए 75 करोड़ रुपए का लोन मांगा था, जिस पर 12% ब्याज दर तय की गई थी। लेकिन बाद में दोनों ने यह कहते हुए प्रस्ताव बदला कि लोन पर टैक्स संबंधी दिक्कत आ सकती है, इसलिए इसे “इन्वेस्टमेंट” के रूप में दिखाना बेहतर रहेगा।

करोड़ों का लेन-देन और गारंटी
अप्रैल 2015 में दीपक कोठारी ने 31.95 करोड़ रुपए की पहली किस्त दी।
इसके बाद जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच उन्होंने 28.54 करोड़ रुपए और ट्रांसफर किए।
कुल मिलाकर उन्होंने 60.48 करोड़ रुपए का निवेश किया और 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।
कोठारी का कहना है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने उन्हें पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने का मामला सामने आया, जिसकी जानकारी कोठारी को नहीं दी गई। उन्होंने कई बार पैसे वापसी की मांग की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जांच EOW के हवाले
पहले यह मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ था। लेकिन चूंकि रकम 10 करोड़ रुपए से अधिक थी, इसलिए जांच को EOW (Economic Offences Wing) को सौंपा गया। वर्तमान में EOW टीम शिल्पा और राज से प्राप्त दस्तावेज़ों व बैंक ट्रांजैक्शन्स की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए