Water Conservation : जल गंगा संवर्धन अभियान, बना जन आंदोलन ,राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन
Water Conservation : मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए सदानीरा समागम का आयोजन भोपाल के भारत भवन में 27 मई से 2 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में जल, पर्यावरण, संस्कृति और समाज के संबंधों पर मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों के पुनर्जीवन और जनभागीदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Water Conservation : संगोष्ठी में विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों, साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर जल संकट से निपटने के उपायों पर अपने विचार रखेंगे। ‘सदानीरा समागम’ के माध्यम से जल संरक्षण को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नदियों, प्रकृति और भारतीय परंपरा के महत्व को भी रेखांकित किया जाएगा।
Water Conservation : प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस अभियान के जरिए जल संरचनाओं के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और नदी-तालाबों के पुनर्जीवन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। सात दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय उत्सव में विभिन्न प्रकार के वैचारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजनों के साथ ही इस उत्सव में 9 देशों के राजदूत और प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।
read more : Bakrid 2026 : क्यों मनाई जाती है बकरीद? जानिए इस त्योहार का धार्मिक महत्व और खास परंपराएं

