Anik Dutta Death : बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, कोलकाता में छत से गिरने के बाद हुई मौत, इंडस्ट्री में शोक की लहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anik Dutta Death bengali-director rooftop-accident

Anik Dutta Death : कोलकाता, मशहूर बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का बुधवार को कोलकाता में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, वे दक्षिण कोलकाता स्थित अपने बहुमंजिला आवास की छत से नीचे गिर गए थे। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत ढाकुरिया इलाके के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Anik Dutta Death : पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ। हालांकि, अब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।

Anik Dutta Death : फिल्म इंडस्ट्री में शोक

अनिक दत्ता के निधन की खबर मिलते ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकार जैसे श्रीलेखा मित्रा, रुद्रनील घोष और अरिंदम सिल अस्पताल पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी।

Anik Dutta Death : ‘भूतेर भविष्यत’ से मिली थी पहचान

अनिक दत्ता को 2012 में रिलीज हुई उनकी चर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूतेर भविष्यत’ से बड़ी पहचान मिली। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य के लिए भी जानी जाती है। इसे बंगाली सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है।

इस फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, पराश बनर्जी, सब्यसाची चक्रवर्ती, परमब्रत चटर्जी और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकार शामिल थे।

Anik Dutta Death : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार

अनिक दत्ता ने महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म ‘पथेर पांचाली’ के निर्माण पर आधारित एक बायोपिक भी बनाई थी, जिसे 2024 में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। इस फिल्म को बेस्ट मेकअप और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का सम्मान मिला।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे पहले स्वयं भी जूरी का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए जानते हैं कि चयन प्रक्रिया कितनी जटिल होती है।

Anik Dutta Death : हालिया फिल्म और योगदान

उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘जतो कांडो कोलकातातेई’ 2025 में दुर्गा पूजा के मौके पर रिलीज हुई थी। यह एक जासूसी और मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अबीर चटर्जी और काज़ी नऊशाबा अहमद ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

अनिक दत्ता को अपनी फिल्मों में सामाजिक व्यंग्य, सस्पेंस और यथार्थवादी कहानी कहने के लिए जाना जाता था।

Water Conservation : सदानीरा समागम’, जल गंगा संवर्धन,जल संरक्षण के लिए सांस्कृतिक आयोजन

Water Conservation : जल गंगा संवर्धन अभियान, बना जन आंदोलन ,राष्ट्रीय संगोष्ठी

IndiGo और एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, 1 जून से घटेंगी घरेलू उड़ानें

IndiGo: देश में बढ़ती ईंधन कीमतों और विमानन क्षेत्र पर बढ़ते आर्थिक

Fake Marriage: दुर्ग में ‘फेक मैरिज पार्टी’ को लेकर बवाल, विरोध के बाद इवेंट स्थगित

Fake Marriage: हिंदू संगठनों ने बताया विवाह संस्कार का मजाक Fake Marriage: