By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > महाराष्ट्र > Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज, दो प्रेग्नेंसी के बीच फंसे दिखे एक्टर
मनोरंजनमहाराष्ट्र

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज, दो प्रेग्नेंसी के बीच फंसे दिखे एक्टर

Abhishek Singh
Last updated: May 27, 2026 6:51 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, कन्फ्यूजन और फैमिली ड्रामा से भरपूर है।

Contents
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्सHai Jawani Toh Ishq Hona Hai : कोर्टरूम से शुरू होती है कहानीHai Jawani Toh Ishq Hona Hai : पूजा हेगड़े की एंट्री से बढ़ा कन्फ्यूजनHai Jawani Toh Ishq Hona Hai : डेविड धवन और वरुण की हिट जोड़ी फिर साथHai Jawani Toh Ishq Hona Hai : कई खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई शूटिंगHai Jawani Toh Ishq Hona Hai : रिलीज डेट में कई बार हुआ बदलावHai Jawani Toh Ishq Hona Hai :‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर विवादHai Jawani Toh Ishq Hona Hai : दर्शकों को पसंद आ रहा ट्रेलर

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : कोर्टरूम से शुरू होती है कहानी

करीब 3 मिनट 15 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत कोर्टरूम सीन से होती है, जहां वरुण धवन का किरदार ‘जस्स’ और मृणाल ठाकुर का किरदार ‘बानी’ तलाक लेने पहुंचे हैं। जज जब दोनों से अलग होने की वजह पूछते हैं तो बानी शिकायत करती है कि जस्स हर समय रोमांस करना चाहता है। इस पर जस्स कहता है कि वह सिर्फ अपनी पत्नी के साथ बच्चा चाहता है। यही डायलॉग पूरे ट्रेलर का मजेदार माहौल बना देता है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : पूजा हेगड़े की एंट्री से बढ़ा कन्फ्यूजन

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जस्स की मुलाकात पूजा हेगड़े के किरदार ‘प्रीत’ से होती है। जस्स खुद को सिंगल बताकर प्रीत के करीब आ जाता है। दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ ही रही होती है कि अचानक बानी प्रेग्नेंट होने की खबर देती है। जस्स इस सदमे से उबर भी नहीं पाता कि प्रीत भी खुद को प्रेग्नेंट बता देती है। इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी और कन्फ्यूजन का असली खेल।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : डेविड धवन और वरुण की हिट जोड़ी फिर साथ

‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन और वरुण धवन की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यूनुस सजावल ने लिखा है, जबकि डायलॉग फरहाद सामजी ने तैयार किए हैं।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : कई खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग मुंबई, गोवा, ऋषिकेश और स्कॉटलैंड में की गई है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो और एडिनबर्ग में फिल्म के कई डांस और कॉमेडी सीक्वेंस शूट हुए हैं। फिल्म का म्यूजिक तनिष्क बागची, जावेद-मोहसिन, रोनी अजनाली, गिल मछराई और अक्षय-आईपी ने तैयार किया है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : रिलीज डेट में कई बार हुआ बदलाव

फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई। पहले इसे अक्टूबर 2025 में रिलीज किया जाना था, फिर जून 2026 और बाद में मई 2026 की तारीख सामने आई। आखिरकार अब फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai :‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर विवाद

फिल्म रिलीज से पहले विवादों में भी घिर गई है। ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमिक्स इस्तेमाल को लेकर पूजा एंटरटेनमेंट ने आपत्ति जताई है। वहीं मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म किसी पुरानी फिल्म की रीमेक नहीं है। कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई भी चल रही है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai : दर्शकों को पसंद आ रहा ट्रेलर

ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग और फिल्म के मजेदार प्लॉट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है कि डेविड धवन एक बार फिर फैमिली एंटरटेनमेंट का धमाका करने वाले हैं।

READ MORE : Kalank Flop : भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म, जिसकी असफलता से टूट गए थे वरुण धवन, फ्लॉप फिल्म पर 7 साल बाद साझा किया दर्द

TAGGED:Bollywoodbollywood newsdavid dhavanEntertainmentHai Jawani Toh Ishq Hona HaiHai Jawani Toh Ishq Hona Hai traillerHindi NewsPOOJA HEGDETODAY NEWSvarun dhavan
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?