REPORT : AKASH SEN
Air Ambulance Portal Launch : रियल-टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल प्रोसेसिंग और 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर से मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार
Air Ambulance Portal Launch : मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य आपात सेवाओं को और अधिक प्रभावी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “एयर एम्बुलेंस एमपी” पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी नागरिक को समय पर इलाज के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े।

Air Ambulance Portal Launch : एयर एम्बुलेंस सेवा अब होगी और तेज व पारदर्शी
नए डिजिटल पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए आवेदन और अनुमोदन की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो गई है। नई प्रणाली में रियल-टाइम ट्रैकिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
Air Ambulance Portal Launch : पोर्टल में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
“एयर एम्बुलेंस एमपी” प्लेटफॉर्म पर कई हाईटेक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें-
- एयर एम्बुलेंस फ्लीट की रियल-टाइम ट्रैकिंग
- डिजिटल सेवा अनुरोध प्रणाली
- सेवा प्रदाताओं को तत्काल नोटिफिकेशन
- अनुमोदन अधिकारियों के लिए रियल-टाइम अलर्ट
- पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता
- 140 से ज्यादा जीवनरक्षक मिशन पूरे
प्रदेश में संचालित पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा अब तक 140 से अधिक जीवनरक्षक मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। इन मिशनों में नवजात शिशु चिकित्सा, हृदय रोग, गंभीर ट्रॉमा, न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी और अंग प्रत्यारोपण से जुड़े मामले शामिल हैं।
Air Ambulance Portal Launch : आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी मुफ्त सुविधा
राज्य सरकार द्वारा यह सेवा आयुष्मान भारत कार्डधारकों और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को भी समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
Air Ambulance Portal Launch : भोपाल में 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर
भोपाल में 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। यहां “बीचक्राफ्ट किंग एयर C-90” फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट और “AW-109” मल्टी इंजन हेलीकॉप्टर हमेशा स्टैंडबाय पर रहेंगे, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा सके।
Air Ambulance Portal Launch : कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक बर्णवाल, स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस, फ्लाईओला एविएशन के CMD एस. राम ओला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।यह नई पहल मध्यप्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, तेज और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
READ MORE : Khajuraho Yoga Mahotsav : योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

