,

Khatoo Shyam : खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Khatoo Shyam :शुक्ल पक्ष की एकादशी पर शुरू हुआ मासिक मेला

Khatoo Shyam : राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर शुरू हो गया। देर रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Khatoo Shyam : हर माह आयोजित होता है भव्य मासिक मेला

खाटूधाम में हर माह शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को बाबा श्याम का मासिक मेला आयोजित किया जाता है। इस विशेष अवसर पर देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। इस बार भी मेले में भारी भीड़ उमड़ी है और पूरा खाटूधाम भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Khatoo Shyam : श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दर्शन मार्ग पर कालीन बिछाई गई है ताकि भक्तों को गर्म फर्श से राहत मिल सके। इसके अलावा बड़े कूलर, फव्वारा पंखे और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। मंदिर प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर नजर बनाए हुए है।

Khatoo Shyam : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। डीवाईएसपी राव आनंद कुमार और थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Khatoo Shyam : बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार बना श्रद्धा का केंद्र

मेले के दौरान बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। मंदिर में भक्त भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं। वहीं मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्ड्स और सेवादार दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी