,

Political News : चंडीगढ़ में बोले राव नरेंद्र सिंह, “फर्जी वोट हटाने के लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर करेगी निगरानी”

Political News : BLA-1 और BLA-2 को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Political News : चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राव नरेंद्र सिंह ने चुनावी प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके तहत BLA-1 की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी और ऑल इंडिया कांग्रेस की ओर से विशेषज्ञों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर बूथ पर BLA-2 कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रखेगी, ताकि मतदान प्रक्रिया पर नजर बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी चाहती है कि फर्जी वोट काटे जाएं और केवल सही मतदाताओं के नाम ही सूची में बने रहें।

Political News : बिहार-बंगाल में वोट काटने पर जताई नाराजगी, पुलिस जांच पर भी दिया बयान

Political News

कांग्रेस नेता ने बिहार और पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जाति और धर्म के आधार पर वोट काटे गए, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष वोटिंग प्रक्रिया जरूरी है और किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। वहीं एक अन्य मामले में राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें जानकारी दी है कि जांच के तहत मध्य प्रदेश में टीम भेजी गई थी। वहां से दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, जो कथित तौर पर उसी गैंग से जुड़े हैं और उनके मामले में भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…