Baikunthpur Theft : जिला सहकारी बैंक से पैसे निकालकर पहुंचे थे घड़ी चौक
Baikunthpur Theft : कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। घड़ी चौक क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 30 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव कबीर दास जिला सहकारी बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर स्टाम्प लेने के लिए घड़ी चौक पहुंचे थे। उन्होंने पांडेय टाइपिंग दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी की थी।

Baikunthpur Theft : नीली वर्दी पहनकर आया आरोपी, वारदात को दिया अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति नीली वर्दी और गले में बैच लगाए हुए लंगड़ाते हुए तेजी से बाइक के पास पहुंचा। आरोपी ने कुछ ही सेकंड में बाइक की डिक्की तोड़ी और उसमें रखे रुपये निकाल लिए।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले से बाइक पर मौजूद अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
Baikunthpur Theft : सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
Baikunthpur Theft : पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
read more : IPL 2026 Playoffs: लीग स्टेज खत्म, अब 4 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग, जानिए पूरा शेड्यूल

