By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Heatwave Precautions : भयानक गर्मी और लू से लोगों को हो रही थकान, कमजोरी और बुखार, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय
स्वदेश स्पेशल

Heatwave Precautions : भयानक गर्मी और लू से लोगों को हो रही थकान, कमजोरी और बुखार, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Abhishek Singh
Last updated: May 27, 2026 7:16 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Heatwave Precautions : भयानक गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। इस बीच, लोगों को लू लगने और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियां हो रही हैं। जानें डॉक्टर ने इसको लेकर क्या लक्षण और उपाय बताए हैं।प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को लू लगने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो रही हैं। इस बीच, लू की स्थिति और उससे बचाव के उपायों पर इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. सुदीप खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। जानें उन्होंने गर्मी से बचाव और लू-हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में क्या बताया।

Contents
Heatwave Precautions : लू लगने से लोगों को हो रही ये परेशानीHeatwave Precautions : भीषण गर्मी से बचने के लिए उपायHeatwave Precautions : हीट स्ट्रोक की वजह से होनी वाली परेशानियां

Heatwave Precautions : लू लगने से लोगों को हो रही ये परेशानी

डॉ. सुदीप खन्ना ने कहा, ‘भीषण गर्मी के बीच, कई मरीज थकान, कमजोरी, दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षणों के साथ इमरजेंसी डिपार्टमेंट और ओपीडी में भर्ती हो रहे हैं। इसमें सबसे आम वजह लंबे समय तक धूप में रहना है।’

Heatwave Precautions : भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी समस्याओं से बचने के लिए, दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचें और सुबह जल्दी या शाम को देर से निकलना ही बेहतर होगा। इसके अलावा, हमेशा पानी को अपने साथ रखें और अगर मेडिकली मना ना किया गया हो, तो शरीर में पानी की कमी ना होने देने के लिए उसमें नमक और चीनी भी मिलाएं। हल्के कपड़े पहनें और सीधी धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करें।

#WATCH | Delhi: On heatwave conditions and precautions, Senior Consultant-Gastroenterology, Indraprastha Apollo Hospitals, Dr Sudeep Khanna says, "… Amid extreme heat, many patients are being admitted to emergency departments and OPDs with symptoms such as unexplained fatigue,… pic.twitter.com/A4nq14vKww

— ANI (@ANI) May 27, 2026

Heatwave Precautions : हीट स्ट्रोक की वजह से होनी वाली परेशानियां

डॉक्टर ने कहा, ‘गंभीर मामलों में लोगों को हीट स्ट्रोक हो सकता है, जिससे भ्रम, बेहोशी और जानलेवा हालात हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत मेडिकल एड की जरूरत हो सकती है।’ डॉ. सुदीप खन्ना ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खास तौर पर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने आगे कहा कि हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज से ग्रस्त लोगों पर भयानक गर्मी का प्रभाव ज्यादा पड़ सकता है। ऐसे में यदि किसी को तेज चक्कर आए, सांस लेने में दिक्कत हो या शरीर का तापमान अचानक बढ़े तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

READ MORE : Bakrid 2026 : क्यों मनाई जाती है बकरीद? जानिए इस त्योहार का धार्मिक महत्व और खास परंपराएं

TAGGED:chattisgarhHeatwave PrecautionsHindi NewsMadhya PradeshnewsTODAY NEWSUputtar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?