शाहरुख खान ने दोस्ती निभाने के लिए फ्री में कीं दो फिल्में, दोनों में लीड थे रणबीर कपूर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


शाहरुख खान का बर्थडे और उनका बड़ा दिल
2 नवंबर का दिन शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। हर साल इस दिन फैंस उनके मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर जुटते हैं, जहां किंग खान बालकनी में आकर हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन करते हैं। बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को न केवल उनकी फिल्मों के लिए बल्कि उनके उदार स्वभाव के लिए भी जाना जाता है।

शाहरुख खान आमतौर पर अपनी हर फिल्म के लिए भारी भरकम फीस चार्ज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए एक पैसा भी नहीं लिया? जी हां—उन्होंने अपनी दोस्ती निभाने के लिए करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की दो फिल्मों में बिल्कुल मुफ्त काम किया।


करण जौहर के लिए निभाई दोस्ती
हार्पर कॉलिन्स से प्रकाशित मोहर बसु की बायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया गया है कि शाहरुख खान ने अपने करीबी दोस्त करण जौहर के लिए दो फिल्मों में बिना फीस के काम किया। दोनों ही फिल्में धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनीं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई थी।


कौन सी थीं वो दो फिल्में?
ये फिल्में थीं —

  1. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2016)
  2. ‘ब्रह्मास्त्र’ (2022)

‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान ने वैज्ञानिक मोहन भार्गव का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लगभग 14 दिनों तक शूटिंग की और इसके लिए कोई फीस नहीं ली। वहीं ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में उन्होंने एक कैमियो करते हुए फिल्म में यादगार छाप छोड़ी थी।


‘ऐ दिल है मुश्किल’ का डायलॉग बना आइकॉनिक
शाहरुख खान के किरदार का एक डायलॉग आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है:

“एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है… वो रिश्तों की तरह दो लोगों में नहीं बंटती। सिर्फ मेरा हक है इसपे, सिर्फ मेरा…”

यह डायलॉग न सिर्फ फिल्म की जान बना बल्कि दर्शकों के बीच ‘एकतरफा प्यार’ की भावना का प्रतीक बन गया।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक