सिवनी: लाड़ली बहनों को मिला बड़ा तोहफ़ा, अब हर महीने ₹1,500 की सहायता राशि, CM डॉ. यादव ने किया ₹1,857 करोड़ का अंतरण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Seoni: Ladli sisters get a big gift, now they will get ₹1,500 assistance every month, CM Dr. Yadav transferred ₹1,857 crore

सिवनी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महीने से प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1250रु. से बढ़ाकर 1500 रु. की देने कर दिया है। सिवनी में हुए लाड़ली बहनों के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यभर की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,857 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर घोषणा की कि अब से हर पात्र महिला को प्रति माह ₹1,500 की राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सिवनी में ₹560 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेरी बहनों, अब से हर महीने आपके खाते में आएंगे ₹1,500… यह राशि आपकी आत्मनिर्भरता और सम्मान की पहचान है।”

लाड़ली बहनों ने साझा की अपनी कहानियां, कार्यक्रम में कई लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

श्रीमती प्रिया दाहिया (कटनी) ने कहा, कि “लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि से हम अपने घर की जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी का आभार, जिन्होंने इस महीने से राशि ₹1,500 कर दी।”

श्रीमती सपना अहिरवार (सागर) ने बताया कि “मैंने योजना की राशि से सिलाई मशीन खरीदी है। अब आत्मनिर्भर होकर परिवार का खर्च चला रही हूं। ₹1,500 करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।”

श्रीमती अर्चना कुशवाह (लाड़ली बहना) ने कहा कि “मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने जो बढ़ोतरी की है, उससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।”

श्रीमती माधुरी डेहरिया ने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कहा कि “मैं योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई में करती हूं। यह योजना हमारे जीवन में नई रोशनी लेकर आई है।”

महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत अब तक करोड़ों महिलाओं को लाभ मिल चुका है, जिससे वे घर की जरूरतें पूरी करने से लेकर छोटे व्यवसाय शुरू करने तक के सपने साकार कर रही हैं।

Raipur Breaking: ED कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Raipur Breaking: प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े एक अहम

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

MP news: मध्य प्रदेश में निर्भया दिवस पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

MP news: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और नारी सशक्तिकरण

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

रिपोर्ट: बॉबी अली Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय

Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

संवाददाता: अजीत पांडे Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

REPORT- SURESH BHATI गलत इंजेक्शन का आरोप बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने

Dabra news: शहीदों के सम्मान से समझौता, पार्क की जगह बना दिया गया वाहन स्टैंड

संवाददाता- संतोष सराबगी Dabra news: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों की

Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

REPORT- SARTAJ KHAN हिंदू रीति-रिवाज से की शादी Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़

सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला शव

REPORT- PRAVIN शादी से पहले संदिग्ध हालात में मौत जिले के राबर्ट्सगंज

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

Ethiopia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री