राजपुर में संघ शताब्दी वर्ष: स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Dilawar Khan, Update: Yoganand Shrivastva

बड़वानी, राजपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बड़वानी जिले के राजपुर में स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष का आयोजन मनाया गया। विजयदशमी पर्व के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसे नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

पथ संचलन का मार्ग और सहभागिता

पथ संचलन का शुभारंभ राजपुर के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः उसी स्थान पर लौटकर समाप्त हुआ। संचालन में सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए, जिन्होंने पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना दिया।

बौद्धिक कार्यक्रम और संबोधन

पथ संचलन से पहले आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी ओम प्रकाश पाटील उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र गहलोत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा:
“हम सौभाग्यशाली स्वयंसेवक हैं जो संघ का शताब्दी वर्ष देख रहे हैं। यह अवसर हमें हमारे पुरोधा स्वयंसेवकों के परिश्रम से मिला है। हमारी संस्कृति का जीवन मूल्य है – पराई स्त्री को माँ मानना और पराया धन मिट्टी के समान समझना।”

धर्मेंद्र गहलोत ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंच पर प्रमुख उपस्थितियां

इस अवसर पर मंच पर खंड संघचालक शंकरलाल काग सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी ने मिलकर संघ की शताब्दी वर्ष की खुशियों को साझा किया और आगे भी संघ के आदर्शों के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की