Report: Shahid Khan
भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत के मामले पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अधिकारियों को सस्पेंड कर औपचारिकता निभा रही है, जबकि दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
वर्मा ने कहा – “यह सरकार हवा में उड़ रही है, धरातल पर इतनी कमजोर सरकार मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी। सरकार पूरे प्रकरण को दबाने में लगी हुई थी। पूरे प्रदेश में इस सिरप को बैन किया जाना चाहिए था और दुकानों से जब्त किया जाना चाहिए था।”
इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद और विधायकों पर हुए हमले पर कहा कि “वहां आम जनता जो पीड़ित थी, उसने सांसदों और विधायकों को खदेड़ा है।” वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकी की मॉब लिंचिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा – “भाजपा शासित राज्यों में लगातार विभत्स घटनाएं हो रही हैं। हरिओम ने राहुल गांधी का नाम लिया था, इसलिए उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई।”





