सेवा पखवाड़ा अभियान में सबनानी ने लगाया झाड़ू, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 31 में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

अभियान की शुरुआत बद्रीनारायण मंदिर से हुई और यह शिवनगर बस्ती तक चला। इस दौरान क्षेत्र की सड़कों और गलियों की सफाई की गई तथा स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें जोन अध्यक्ष एवं पार्षद ब्रजुला सचान, तात्या टोपे मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, राजू अनेजा, आशा पारोचे, विनोद गुप्ता, विशाल सपकाले, विकास गौतम, गुलाबकली द्विवेदी, सरिता कुशवाहा, अमित साहू और सुमित मालवीय शामिल थे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष