,

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला से हुई जोरदार टक्कर

Road Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में NH-130 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के डांडगांव स्थित प्रिंस ढाबा के पास खड़ी ट्राला से तेज रफ्तार पिकअप वाहन जा टकराई। हादसे में पिकअप के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन रायपुर से अंबिकापुर आम लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़ी ट्राला से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Road Accident: गैस कटर से काटकर निकाला गया शव, ट्राला चालक फरार

Road Accident: हादसे के बाद पिकअप में फंसे क्लीनर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने गैस कटर की मदद से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रायपुर के गुढ़ियारी स्थित खुर्सी निवासी के रूप में हुई है।

घटना के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर NH-130 पर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read also: फिर बढ़ा America- Iran तनाव, दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमले; ट्रंप ने न्यूक्लियर डील पर दिया बड़ा संकेत

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…