Ram Mandir Namaz Controversy: राम मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला, फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Khanna Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Ram Mandir Namaz Controversy: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम युवक द्वारा नमाज पढ़ने के कथित मामले ने सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस घटना को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर–मस्जिद प्रकरण के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कड़ा विरोध जताया है।

Ram Mandir Namaz Controversy: मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताई आपत्ति

फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद राम मंदिर परिसर में इस तरह की घटना होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

Ram Mandir Namaz Controversy: धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

फलाहारी महाराज का कहना है कि इस घटना से सनातन हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि श्रीराम मंदिर परिसर को गंगाजल से शुद्ध कराया जाए, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे।

Ram Mandir Namaz Controversy

Ram Mandir Namaz Controversy: कानूनी कार्रवाई की मांग

अपने पत्र में उन्होंने इस मामले में शामिल व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई हिंदू किसी मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थल परधार्मिक पाठ करता, तो उस पर तत्काल तीखी प्रतिक्रिया होती।

प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल

फलाहारी महाराज ने तथाकथित सेकुलर वर्ग की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जांच की बात

पुलिस और मंदिर प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Sharda River Erosion Pilibhit: शारदा नदी कटान को लेकर ग्रामीणों का धरना, डीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 19 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण