By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > North Korea Missile Attack : Iran-US के बीच होर्मुज में फिर तनाव बढ़ने के बाद उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान में इमरजेंसी
देश- विदेश

North Korea Missile Attack : Iran-US के बीच होर्मुज में फिर तनाव बढ़ने के बाद उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान में इमरजेंसी

Abhishek Singh
Last updated: April 19, 2026 2:17 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

North Korea Missile Attack : उत्तर कोरिया ने ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज में दोबारा तनाव बढ़ने के दौरान एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर हड़कंप मचा दिया है। ऐसे कामों के लिए किम जोंग पहले से जाने जाते रहे हैं।

Contents
North Korea Missile Attack : आईएईए की चेतावनी से बेफिक्र उत्तर कोरियाNorth Korea Missile Attack : दक्षिण कोरिया ने की आपात सुरक्षा बैठकNorth Korea Missile Attack : जापान ने जताई कड़ी आपत्तिNorth Korea Missile Attack : उत्तर कोरिया ने खुद किया था परमाणु संचालित पनडुब्बी का खुलासाNorth Korea Missile Attack : किम जोंग लगातार बढ़ा रहे हथियारों का जखीरा
North Korea Missile Attack

North Korea Missile Attack : ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज में दोबारा नाकाबंदी लागू होने से तनाव बढ़ने के दौरान उत्तर कोरिया ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद जापान में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट के दौरान उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद नेशनल इमरजेंसी का ऐलान किया।

North Korea Missile Attack : आईएईए की चेतावनी से बेफिक्र उत्तर कोरिया

बताया जा रहा है कि युक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संगठन (आईएईए) की पूर्व चेतावनियों से बेफिक्र होकर उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर एक साथ छोटी दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अभी कुछ दिन पहले ही यूएन ने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बनाने में “बहुत गंभीर” प्रगति कर रहा है। इस घटना के बाद दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के सिन्पो क्षेत्र से दागी गई मिसाइलें पूर्वी समुद्र की ओर लगभग 140 किलोमीटर (87मील) की दूरी तक चलीं। दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस मामले में अमेरिका तथा जापान के साथ लगातार जानकारी का आदान-प्रदान कर रहा है।

North Korea Missile Attack : दक्षिण कोरिया ने की आपात सुरक्षा बैठक

दक्षिण कोरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के बार-बार बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर गहरी चिंता जताई और तुरंत इन्हें रोकने की मांग की। रविवार का यह प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के भारत और वियतनाम की यात्रा पर रवाना होने से कुछ घंटे पहले हुआ। अमेरिकी और जापानी सेनाओं ने भी इन प्रक्षेपणों का पता लगाया। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा कि वह क्षेत्र में अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

North Korea Missile Attack : जापान ने जताई कड़ी आपत्ति

घटना के बाद जापान के रक्षा मंत्रालय ने प्योंगयांग के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज की और कहा कि ये प्रक्षेपण क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं, जो उत्तर कोरिया को किसी भी प्रकार की बैलिस्टिक गतिविधि करने से मना करते हैं। सिन्पो उत्तर कोरिया का पूर्वी तटीय शहर है, जहां से यह मिसाइलें दागी गईं। यह पनडुब्बियों के निर्माण का बड़ा शिपयार्ड भी है। दक्षिण कोरिया की सेना इस बात का विश्लेषण कर रही है कि क्या ये मिसाइलें पनडुब्बी से, जमीन-आधारित लॉन्चर से या दोनों प्लेटफॉर्म से दागी गईं। अगर ये पनडुब्बी से दागी गईं तो यह चार वर्षों में उत्तर कोरिया का पहला सबमरीन-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण होगा। पनडुब्बी से मिसाइल दागने की क्षमता बढ़ने से उत्तर कोरिया के विरोधी देशों के लिए पहले से पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाएगा, जो एक चिंताजनक विकास माना जा रहा है।

North Korea Missile Attack : उत्तर कोरिया ने खुद किया था परमाणु संचालित पनडुब्बी का खुलासा

पिछले साल उत्तर कोरिया ने पहली बार एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी के निर्माण का खुलासा किया था। रविवार का प्रक्षेपण इस वर्ष उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षणों की शृंखला में नवीनतम है। पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया ने कहा था कि नेता किम जोंग उन ने देश के डिस्ट्रॉयर से मिसाइल परीक्षणों की निगरानी की। उससे पहले वाले सप्ताह में क्लस्टर-बम वारहेड वाले बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य नई हथियार प्रणालियों के परीक्षण किए गए थे।पिछले महीने उत्तर कोरिया ने अमेरिकी मुख्य भूमि तक पहुंचने वाली मिसाइलों के लिए अपग्रेडेड सॉलिड-फ्यूल इंजन का परीक्षण किया था।

North Korea Missile Attack : किम जोंग लगातार बढ़ा रहे हथियारों का जखीरा

वर्ष 2019 में अमेरिका के तत्कालीन और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ परमाणु कूटनीति के विफल होने के बाद से ही किम जोंग उन ने अपने परमाणु और मिसाइल शस्त्रागार को लगातार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था। हालांकि ट्रंप ने हाल ही में किम के साथ कूटनीति बहाल करने की इच्छा दोहराई है। उत्तर कोरिया के नेता ने हाल में ट्रंप के साथ बातचीत का दरवाजा खुला रखा है, लेकिन अमेरिका से परमाणु निरस्त्रीकरण की शर्त हटाने की मांग की है।

ट्रंप मई में बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर बैठक के लिए जा रहे हैं। कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि उत्तर कोरिया के हालिया परीक्षण अमेरिका के साथ भविष्य की बातचीत में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के लिए किए गए हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि उनकी एजेंसी ने उत्तर कोरिया के परमाणु निर्माण सुविधाओं में “तेज वृद्धि” की पुष्टि की है।

read more : Israel US Iran War : लोग इजरायल को पसंद करें या नहीं, वह US के महान सहयोगी हैं…उन्हें लड़ना और जीतना आता है: ट्रंप

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsNorth Korea Missile AttackTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/pm-modi-action-on-paper-leak/
देश- विदेश

पेपर लीक मामलों पर PM Modi का बड़ा ऐलान, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/iran-america-war/
देश- विदेश

Iran पर अमेरिकी ने किया हमला, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव; ईरान ने किया जवाबी पलटवार

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/france-heatwave-deaths-2026/
Pin Postदेश- विदेश

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/unsc-india-slams-pakistan/
Pin Postदेश- विदेश

UNSC में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, सीमा पार आतंकवाद पर घेरा; कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?