सीएम मोहन यादव ने पेंशनर्स को दी सौगात, महंगाई भत्ता में 2% बढ़ोतरी का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Mohan Yadav gave a gift to pensioners, announced a 2% increase in dearness allowance.

by: vijay nandan

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई। सरकार ने पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से राज्य के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक में लिए गए अन्य अहम निर्णयों में किसानों के हित में भावांतर योजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत यदि मंडी में किसी किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर बिकती है, तो सरकार अंतर की राशि उसके खाते में जमा करेगी।

सरकार ने राज्य में मोटे अनाज (श्रीअन्न) को बढ़ावा देने के लिए एक ‘श्रीअन्न फेडरेशन’ गठित करने का भी फैसला लिया है। यह फेडरेशन किसानों को न सिर्फ मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उपज की बिक्री, विपणन और ब्रांडिंग में भी सहयोग करेगा। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों और पेंशनरों दोनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

मुख्य बिंदु:
पेंशनरों के DA में 2% की बढ़ोतरी।
MSP से कम दाम पर बिकने वाली फसल का अंतर सरकार भरेगी।
श्रीअन्न फेडरेशन’ के गठन से मोटे अनाज को बढ़ावा मिलेगा।