Sharda River Erosion Pilibhit: शारदा नदी कटान को लेकर ग्रामीणों का धरना, डीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sharda River Erosion Pilibhit

Report by: Nijam Ali, Edit by: Priyanshi Soni

Sharda River Erosion Pilibhit: पीलीभीत जिले में शारदा नदी के कटान से बचाव को लेकर ग्राम नौजल्हा नकटहा में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शारदा नदी के दाएं किनारे स्थित नौजल्हा नकटहा नंबर-1 और नंबर-2 पर कटान का गंभीर खतरा बना हुआ है। कटान निरोधक परियोजना की अब तक स्वीकृति न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके चलते ग्रामीण धरने पर बैठ गए।

Sharda River Erosion Pilibhit: सरकार करेगी समस्या का समाधान

धरने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनकी समस्या का समाधान जरूर होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही कटान निरोधक परियोजना को स्वीकृति मिलेगी, कार्य तुरंत शुरू कराया जाएगा।

Sharda River Erosion Pilibhit

Sharda River Erosion Pilibhit: सरकार ने दिया आश्वासन

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे भी लगाए और जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

यह खबर भी पढ़ें: Lucknow: अवैध कब्जों पर सख्ती, जनता की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध सरकारः मुख्यमंत्री

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और