Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Political Statement

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों पर उठाए सवाल

Political Statement: हांसी पहुंचे हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी और इनेलो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इनेलो नेता अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे “जंगली भाषा” का प्रयोग करते हैं, जो राजनीति के स्तर को गिराने वाला है।
साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर वे बारिश से गेहूं का वजन बढ़ने की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर मंडियों में नमी का हवाला देकर किसानों की फसल खरीदने से मना किया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया।

Political Statement: कॉलोनियों, किसान मुद्दों और महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा

सांसद ने हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना पर कॉलोनियां काटने के मुद्दे को लेकर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कॉलोनियां काटना व्यापारियों का काम है, नेताओं का नहीं, और प्रदेश में हालात ऐसे बन गए हैं मानो कॉलोनाइजरों की सरकार चल रही हो।

इसके अलावा उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को किसान मुद्दों पर विफल बताते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और खरीद प्रणाली पूरी तरह चरमराई हुई है। महिला आरक्षण को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू नहीं कर महिलाओं को गुमराह किया है।

read also: Bhopal Development Works : राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सख्त रुख, लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

बीजेपी नेता कैप्टन अभिमन्यु के “सोने का अंडा देने वाली मुर्गी” वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अंडे मुर्गी या मोरनी देती है, इंसान नहीं। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे बयानों को समझती है और अपने हितों के आधार पर ही निर्णय लेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

France में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी ने जनजीवन पर गहरा असर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के