Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada

Report: Neha gupta

Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ नगर) में एक 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, युवक ने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nawada आईटीआई का छात्र था मृतक

मृतक की पहचान सोलु कुमार उर्फ करिया (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का निवासी था। सोलु के पिता गोपाल ठाकुर ने बताया कि उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से अनाइठ सिद्धार्थ नगर (वार्ड नंबर 43) में किराए के मकान में रह रहा है। सोलु आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ-साथ बाजार समिति स्थित एक सैलून में नाई का काम भी करता था।

Nawada खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं

युवक का शव कमरे में पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Read this: Technical Investigation: सक्ती में वेदांता प्लांट की जांच तेज, दिल्ली से आई टीम कर रही गहन पड़ताल

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की