,

Morena: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: 11KV लाइन की चपेट में आई मजदूरों से भरी गाड़ी, दो की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

Report: Pratap bhagel

Morena जिले के चंदूपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय कोहराम मच गया, जब क्रॉकरी का सामान लेकर जा रही एक डीसीएम (DCM) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में करंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूरों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

Morena 11केव्ही लाइन के तार टकराते ही गाड़ी बनी ‘मौत का पिंजरा’

हादसा उस समय हुआ जब ठेकेदार देवेंद्र सिंह आगरा से मजदूरों को लेकर गब्बर सिंह गुर्जर के घर (चंदूपुरा गांव) जा रहे थे, जहां आज 19 अप्रैल को बेटी के टीके का कार्यक्रम है। खेत के रास्ते से गुजरते समय डीसीएम ऊपर से गुजर रही 11KV की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तार छूते ही पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया। गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 8 ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगा दी, लेकिन दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

मृतक आलोक

Morena ₹500 की दिहाड़ी के लिए आए थे मजदूर

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक आगरा की साउथ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले थे:

मृतक विक्की जाटव
  1. आलोक नाई (30 वर्ष) 2. विक्की जाटव (18 वर्ष) परिजनों के अनुसार, ये मजदूर महज ₹500 प्रतिदिन की मजदूरी पर शादी में क्रॉकरी और वेटर का काम करने के लिए आए थे। महज 18 साल की उम्र में विक्की की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

Morena गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी खेत के रास्ते में डाली या बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को