,

Sasaram में दबंगई: घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और पुरुषों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल होने पर 2 गिरफ्तार

Sasaram

Report: Avinash Shrivastva

Sasaram बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में दबंगों के तांडव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सागर मोहल्ले में पड़ोस के ही कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Sasaram भीड़ ने घर से खींचकर युवक को बेरहमी से पीटा

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर अजय खटीक, बीरु खटीक और उनके साथियों सहित करीब आधा दर्जन लोग पीड़ित दीपक केसरी के घर में जबरन घुस गए। हमलावरों ने दीपक को घर से बाहर खींच लिया और लात-घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब घर की महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट और घोर अभद्रता की। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Sasaram सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘लाइव’ पिटाई का वीडियो

इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चार-पांच लोग मिलकर एक व्यक्ति को पीट रहे हैं और विरोध करने पर महिलाओं को भी निशाना बना रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और तत्काल छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Sasaram पुराने विवाद में खूनी संघर्ष; फरार आरोपियों की तलाश जारी

सदर डीएसपी (वन) दिलीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सागर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद के कारण यह हिंसक झड़प हुई है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Read this: Etawah इंसानियत शर्मसार: 1.90 लाख लेकर बीच हाईवे पर 70 मजदूरों को छोड़ भागा बस चालक, दो दिन तक भूख-प्यास से तड़पते रहे मासूम

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…