By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MPTourism : पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा बनी पहचान, धार्मिक-ऐतिहासिक पर्यटन को नई उड़ान
मध्य प्रदेशमध्यकाल

MPTourism : पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा बनी पहचान, धार्मिक-ऐतिहासिक पर्यटन को नई उड़ान

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: April 19, 2026 2:36 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
7 Min Read
MPTourism bhopal chanderi orchha sewa shuru
MPTourism bhopal chanderi orchha sewa shuru
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

MPTourism : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजकीय विमानतल, भोपाल से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के अंतर्गत नए सेक्टर ‘भोपाल–चंदेरी–ओरछा’ का हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। यह नया सेक्टर भोपाल को ओरछा और चंदेरी से जोड़ते हुए प्रदेश में पर्यटन को नई गति देगा।

Contents
MPTourism : धार्मिक,सांस्कृतिक,ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसानMPTourism : हेली-पर्यटन सेवा, ओरछा-चंदेरी का सफरMPTourism : पर्यटकों का समय बचेगा और यात्रा बेहतर अनुभवMPTourism : पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेता मध्यप्रदेशMPTourism : राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्यये भी जानिए MP Heli Tourism : मुख्यमंत्री ने भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई हरी झंडी,’पीएमश्री हेली पर्यटन’ सेवा को मिला विस्तार
MPTourism

इस अवसर पर भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय, नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत राजधानी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MPTourism

मध्यप्रदेश पहले ही अपनी समृद्ध विरासत, वन्यजीव अभयारण्यों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। अब हेलीकॉप्टर सेवा जैसी आधुनिक पहल से राज्य ‘एक्सेसिबिलिटी’ के मामले में भी आगे बढ़ रहा है।‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ सिर्फ एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि पर्यटन के नए युग की शुरुआत है। इससे मध्यप्रदेश न सिर्फ देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर भी और मजबूती से उभरेगा।

• ओरछा: भव्य मंदिर और बेतवा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक किले
• चंदेरी: प्राचीन किले और विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी के लिए मशहूर
• भोपाल: झीलों का शहर, जहां आधुनिकता और इतिहास का संगम

MPTourism : धार्मिक,सांस्कृतिक,ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान

मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ एक गेमचेंजर पहल बनकर उभर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को तेज, सुरक्षित और आकर्षक कनेक्टिविटी देकर प्रदेश को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बनाया जाए। पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा मध्यप्रदेश को टूरिज्म हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा देने की पहल करते हुए आज ‘भोपाल से ओरछा–चंदेरी पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ का विधिवत शुभारंभ किया।इस सेवा के जरिए अब पर्यटक कम समय में प्रदेश की ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ा जा रहा है। इससे लंबी और कठिन यात्राएं अब मिनटों में पूरी होंगी, जिससे पर्यटकों का समय बचेगा और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।

MPTourism : हेली-पर्यटन सेवा, ओरछा-चंदेरी का सफर

  • भोपाल से ओरछा के लिए किराया लगभग ₹6500
  • चंदेरी के लिए करीब ₹5500
  • VIP दर्शन और टैक्सी सहित पैकेज भी उपलब्ध
  • सप्ताह में 5 दिन संचालन

MPTourism : पर्यटकों का समय बचेगा और यात्रा बेहतर अनुभव

एमपी में हेली पर्यटन सेवा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों भोपाल, ओरछा, चंदेरी को सीधे हवाई मार्ग से जोड़ती है। इससे लंबी सड़क यात्राओं की जगह कुछ ही समय में इन स्थलों तक पहुंच संभव होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सेवा न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।उन्होंने कहा कि इस विस्तार से पर्यटन को भी बूस्ट मिलेगा, विदेशी और देशी पर्यटकों के लिए यात्रा आसान होगी, कम समय में अधिक स्थानों का भ्रमण संभव होगा, होटल, गाइड, स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा।

MPTourism : पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुरू की गई PM श्री हेली पर्यटन सेवा अब लगातार विस्तार के दौर में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल राज्य के पर्यटन नक्शे को बदलने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। अब इस सेवा के तहत भोपाल–ओरछा–चंदेरी सेक्टर को जोड़ा गया है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीधी हवाई पहुंच संभव होगी।

PM श्री हेली सेवा का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इससे पहले ये प्रमुख सर्किट शुरू किए गए थे। जिसमें…धार्मिक सर्किट के रूप में इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर और वन्यजीव सर्किट के रूप में जबलपुर – कान्हा – बांधवगढ़ – चित्रकूट – मैहर शामिल हैं। इन सेवाओं का लाभ अब तक हजारों पर्यटक उठा चुके हैं।

MPTourism
MPTourism : राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य

राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि यात्रा समय में भारी कमी लाई जाए, धार्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) को बढ़ावा मिले, हेरिटेज और ग्रामीण पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले, स्थानीय स्तर पर रोजगार और निवेश बढ़े। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा को बड़े स्तर पर लागू किया। ये सेवा PPP मॉडल के जरिए निजी भागीदारी से संचालित की जा रही है। धार्मिक पर्यटन और दूरस्थ क्षेत्रों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है।

मध्यप्रदेश में PM श्री हेली पर्यटन सेवा का विस्तार केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि पर्यटन अर्थव्यवस्था को गति देने वाला गेम चेंजर साबित हो रहा है। धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक संपदा । तीनों को जोड़ते हुए यह पहल राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम है। सरकार की योजना है कि आने वाले समय में और नए सर्किट जोड़े जाएं, जिससे खजुराहो, ग्वालियर, अमरकंटक, पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी हेली नेटवर्क से जोड़ा जा सके।

ये भी जानिए MP Heli Tourism : मुख्यमंत्री ने भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई हरी झंडी,’पीएमश्री हेली पर्यटन’ सेवा को मिला विस्तार

TAGGED:cm dr mohan yadavHindi NewsMadhya PradeshMP NewsTODAY NEWSजानापावधार्मिक पर्यटनपरशुराम कृष्ण लोकभोपाल चंदेरी ओरछामध्यप्रदेश पर्यटनमोहान यादवहेली पर्यटन सेवा
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व
Pin Postधर्म-संस्कृति

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
BADWANI
मध्य प्रदेश

BADWANI: सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

By Isa Ahmad
CM MEET
मध्य प्रदेश

CM MEET: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

By Isa Ahmad

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?