रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, एडिट- विजय नंदन
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब “दिल्ली से नहीं, बल्कि इटली से चलने वाली पार्टी” बन चुकी है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में फैसले लोकतंत्र से नहीं, बल्कि रिमोट कंट्रोल से लिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास रोक रखे थे, जिससे गरीबों को उनका हक नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आते ही पहले कैबिनेट में ही इन आवासों को स्वीकृति दी गई। हमारी सरकार प्रतिदिन 18 हजार आवास बना रही है। पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे, तब 3 लाख ग्रामीण परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया था। इस बार यह संख्या और भी बड़ी होगी। अब तक की सबसे बड़ी संख्या। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस घुसपैठियों के माध्यम से वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस के लिए जो घुसपैठिए प्रिय होते हैं, वही उनके वोट बैंक बन जाते हैं। रायपुर में जिनका नाम था, उन्होंने कवर्धा में भी नाम जोड़वा लिया। कांग्रेस ऐसे ही घुसपैठियों को बसाकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहती है।





