रायपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और मंत्री ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Chief Minister and Minister honored the participants on the foundation day of National Service Scheme (NSS).

रायपुर (छग)। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। प्रदेश भर के NSS के छात्र-छात्राओं ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 8 लाख से ज्यादा वॉलंटियर सेवा कार्य में जुड़े हुए हैं, जिनमें से 1 लाख से अधिक वॉलंटियर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने सभी NSS सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए हैं, उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि NSS के माध्यम से समाज सेवा और नेतृत्व के मूल्य युवा पीढ़ी में बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कार्यों, स्वच्छता अभियानों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान के अनुभव साझा किए। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी युवा वॉलंटियर्स की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे इसी तरह सेवा कार्यों में आगे बढ़ते रहें।