,

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को किया संबोधित

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिल्लीः बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो गया है। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की समाप्ति के बाद। कल शनिवार को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025 बजट पेश करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 75 साल संविधान का पूरा हुआ है। बाबा अंबेडकर सहित अन्य संविधान निर्माताओं को समन करती हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ का भी किया और भगदड़ में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धाजंलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए इलाज के लिए 5 लाख का प्रावधान किया है। युवाओं को 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगी जिससे उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 25 हजार बस्तियों को जोड़ने के लिए 70 हजार करोड़ का प्रावधान हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उड़ान योजना ने 1ण्5 करोड़ लोगों को हवाई जहाज में उड़ने का सपना पूरा किया है। हर विषय की पढ़ाई के लिए सीटों में वृद्धि की गई है। सरकार ने टैक्स से जुड़े मसलों को आसान किया है। पारदर्शिता बढ़ाई गई है। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को स्वयं फैसले का अधिकार लिया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बड़ा कदम है। स्व्यं सहायता समूह के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया है। 10 करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है। 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं और इसे 3 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।

खरगौन: कलेक्टर भव्या मित्तल ने औपचारिक पदभार किया ग्रहण.…यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की