खरगौन: कलेक्टर भव्या मित्तल ने औपचारिक पदभार किया ग्रहण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The new collector of the district, Ms. Bhavya Mittal formally assumed charge on Thursday.

खरगौन जिले की नवागत कलेक्टर सूश्री भव्या मित्तल ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके सुश्री मित्तल ने नवग्रह मेला ओर नवग्रह लोक का निरीक्षण भी किया। मीडिया से चर्चा में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र पर फोकस रखेंगे। लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ओर शासन की मंशानुरूप योजनाओं का संचालन करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा शहर में बायपास सहित कार्यो को लेकर सम्बन्धित विभागों के समन्वय से पूरा कराएंगे। सुश्री मित्तल बुरहानपुर जिले की कलेक्टरके रूप में सेवाएं दे चुकी है वे प्रशासनिक कार्यो का अनुभव रखती है।

खरगोन के वर्तमान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए आयुक्त सह संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भोपाल का पदभार सौंपा गया है। उनकी जगह बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वह 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले बुरहानपुर कलेक्टर और इंदौर नगर निगम की अपर आयुक्त भी रही हैं।

कर्मवीर शर्मा ने अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। उनके कार्यकाल में विधानसभा और लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में खलघाट से पाल महाराष्ट्र हाईवे स्थित कसरावद और सैलानी में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़े। खरगोन के बंद पड़े बायपास रोड का निर्माण कार्य पुनः शुरू हुआ और नवग्रह लोक का निर्माण भी तेज गति से प्रगति पर है।

BHIND: रेत माफिया का तांडव: भिंड कलेक्टर पर हमला, अवैध ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़वाने के लिए पथराव…यह भी पढ़े

22 मार्च को कर्नाटक बंद का ऐलान! जानें क्यों गुस्से में हैं कन्नड़ संगठन?

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और