पीएम मोदी ने देश को दी नई रफ्तार: एक साथ 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें किन रूट्स पर दौड़ेगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पीएम मोदी ने देश को दी नई रफ्तार: एक साथ 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें किन रूट्स पर दौड़ेगी

देश के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों के शुभारंभ के साथ अब देश में वंदे भारत सेवाओं की संख्या बढ़कर 164 हो गई है।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की पहचान हैं। यह ट्रेनें पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में निर्मित हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक रेलवे नेटवर्क ही भारत की प्रगति की मजबूत रीढ़ बनेगा।

चारों नई वंदे भारत ट्रेनें इन रूट्स पर चलेंगी:

  1. बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस – यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट होते हुए खजुराहो तक चलेगी। इससे यात्रियों को लगभग 2 घंटे 40 मिनट की समय बचत होगी।
  2. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस – लखनऊ से सहारनपुर के बीच सफर अब सिर्फ 7 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा। यह ट्रेन सीतापुर, बरेली, बिजनौर और मुरादाबाद जैसे शहरों को जोड़ेगी।
  3. फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस – यह पंजाब से दिल्ली तक का सफर मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला को राजधानी से जोड़ेगी।
  4. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस – दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं। यह एर्नाकुलम से बेंगलुरु का सफर अब सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट में तय करेगी।

इन नई ट्रेनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा संभव होगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले महीनों में और भी रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की तैयारी चल रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध