,

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव के समर्थकों ने रोकी बस-ट्रेन, पीके आज भी अनशन पर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pappu Yadav's supporters stopped bus-train in support of BPSC candidates

पटना: पूरे प्रदेश में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में राजनीति गरमा रही है। आज पूरे बिहार में चक्का जाम किया जा रहा है। सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद के ऐलान का असर बेगूसराय में देखने को मिला। पप्पू यादव के समर्थकों ने सुबह से ही एनएच-31 को जाम कर दिया। लोग नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे। उन्होंने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में पूरी तरह से धांधली हुई। लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों पर पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की जा रही है। इसी के विरोध में आज पूरे में बिहार का चक्का जाम है। लोगों की मांग है कि बीपीएससी परीक्षा पूरी तरह से रद्द किया जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा। सदर एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया है कि बीपीएससी परीक्षा को लेकर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा एनएच 31 को जाम किया है। इन्हें समझाया जा रहा है।

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन और बवाल जारी है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूरे राज्य में हाई-वे और रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने का ऐलान किया है। उनके आह्वान पर समर्थकों ने पटना पूर्णिया समेत कई जिलों में रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। पटना में सचिवालय के पास उनके समर्थक रेलवे ट्रैक खड़े हो गए। कुछ लोग इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद पटना पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की