,

Panchkula: सेक्टर-9 मंदिर परिसर में युवक पर डंडों से हमला, जमीन विवाद में भाइयों की हुई झड़प

Panchkula

Report by: Kuldep Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Panchkula: पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित मंदिर परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर खुलेआम डंडों से हमला कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों को कानून का कोई डर नहीं था और कुछ देर के लिए मंदिर परिसर जंग का मैदान बन गया।

Panchkula: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक पर डंडों से लगातार वार करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Panchkula: जमीन विवाद बना हमले की वजह

Panchkula

सेक्टर-10 पुलिस चौकी इंचार्ज के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक झड़प का कारण बना।

Panchkula: पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read also: LudhianaRally : सीएम सैनी ने कांग्रेस और आप पर साधा निशाना, कहा विपक्षी नारों और आरोपों की राजनीति करते हैं

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के