,

फुस्स निकली पाक की फतह-2 मिसाइल, भारत की S-400 ने किया ध्वस्त — जानिए दुश्मन देश के पास कितनी मिसाइलें हैं

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। यह हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों द्वारा किया गया था, जिसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

इस कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले करने लगा, जिनमें से अधिकतर को भारत की मजबूत एयर डिफेंस प्रणाली ने नाकाम कर दिया।

10 मई को पाकिस्तान ने फतह-2 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते हवा में ही नष्ट कर दिया। यह मिसाइल ईरान से ली गई तकनीक पर आधारित बताई जा रही है और इसकी रेंज करीब 400 किलोमीटर थी। हालांकि यह मिशन भी पाकिस्तान के लिए विफल रहा और फतह-2 एक “फुस्स पटाखा” बनकर रह गई।

अब सवाल उठता है — पाकिस्तान के पास और कौन-कौन सी मिसाइलें हैं और उनकी ताकत क्या है?

पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता का विस्तृत विश्लेषण:

1. Hatf 1 (हत्फ 1)

  • प्रकार: शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
  • रेंज: 70–100 किमी
  • पेलोड: 500 किलोग्राम
  • सेवा में प्रवेश: 1992

2. Hatf 2 / Abdali (अबदाली)

  • रेंज: 180–200 किमी
  • पेलोड: 250–450 किलोग्राम
  • सेवा में: 2005 से

3. Hatf 3 / Ghaznavi

  • चीनी तकनीक पर आधारित
  • रेंज: 300 किमी
  • पेलोड: 700 किलोग्राम
  • न्यूक्लियर क्षमता: है
  • सेवा में: 2004 से

4. Hatf 4 / Shaheen 1

  • रेंज: 750–900 किमी
  • पेलोड: 700–1000 किलोग्राम
  • सेवा में: 2003 से

5. Hatf 5 / Ghauri

  • रेंज: 1250–1500 किमी
  • परमाणु व रासायनिक हथियार ले जाने की क्षमता
  • सेवा में: 2003 से

6. Hatf 6 / Shaheen 2

  • रेंज: 1500–2000 किमी
  • परमाणु क्षमता
  • सेवा में: 2014 से

7. Hatf 7 / Babur

  • क्रूज मिसाइल
  • रेंज: 350–700 किमी
  • न्यूक्लियर व पारंपरिक दोनों प्रकार के हथियार
  • सेवा में: 2010 से

8. Hatf 8 / Ra’ad

  • सबसोनिक क्रूज मिसाइल
  • रेंज: 350 किमी
  • अभी विकासशील अवस्था में

9. Hatf 9 / Nasr

  • अत्यंत कम दूरी की मिसाइल
  • रेंज: 70 किमी
  • परमाणु क्षमता के साथ
  • सेवा में: 2013 से

10. Shaheen 3

  • पाकिस्तान की सबसे दूर तक मार करने वाली मिसाइल
  • रेंज: 2750 किमी
  • अभी विकासाधीन

11. Exocet

  • एंटी-शिप क्रूज मिसाइल
  • फ्रेंच तकनीक पर आधारित
  • रेंज: 40–180 किमी
  • सेवा में: 1975 से

12. Ababeel

  • मल्टीपल वॉरहेड तकनीक से लैस MRBM
  • रेंज: 2200 किमी
  • न्यूक्लियर क्षमता के साथ
  • अभी विकासाधीन

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक