पाकिस्तान सावधान: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के लिए आक्रामकता को बताया जरूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

एशिया कप 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। सूर्या ने कहा कि जीत के लिए मैदान पर आक्रामक रवैया बेहद जरूरी है और भारतीय टीम इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।

भारत का पहला मुकाबला UAE के खिलाफ

भारत का एशिया कप अभियान 10 सितंबर से शुरू होगा, जब ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम UAE के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत का हाई-वोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान से होगा, जिसका सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आक्रामकता है जीत की कुंजी

एशिया कप की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैदान पर हमेशा आक्रामक रहना जरूरी है। जीतने के लिए आक्रामकता के बिना खेल संभव नहीं है। हमारी टीम का माहौल सकारात्मक है और खिलाड़ियों ने पूरी तैयारी की है। हमने कई अच्छे प्रैक्टिस सेशन किए हैं। सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना शानदार चुनौती होगी।”

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

भारतीय कप्तान के इस बयान के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी आक्रामक होना चाहता है, तो यह उसका निजी फैसला है। सलमान ने स्पष्ट किया कि टीम के किसी खिलाड़ी को इसके लिए विशेष निर्देश नहीं दिए जाते।

सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम की आक्रामक रणनीति 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन