New Delhi: पीएम मोदी ने ओमान और मलेशिया के नेताओं से पश्चिम एशिया तनाव पर की चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

New Delhi: 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध को लेकर भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को ओमान के हैथम बिन तारिक अल-सईद और मलेशिया के प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim से फोन पर बातचीत की। तीनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में संघर्ष कम करने और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की।

New Delhi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित नौवहन पर जोर

पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के साथ हुई बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और ओमान दोनों इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

New Delhi: ओमान के सुल्तान से बातचीत

New Delhi

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के जरिए खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करने और स्थिरता बहाल करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और भारतीय नागरिकों समेत हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी के प्रयासों की सराहना की।

New Delhi: मलेशिया के प्रधानमंत्री से चर्चा

New Delhi

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में पीएम मोदी ने ईद-उल-फितर की बधाई दी और खाड़ी क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के जरिए तनाव कम करने और शांति बहाल करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

New Delhi: पीएम मोदी का क्षेत्रीय नेतृत्व

बता दें कि 28 फरवरी के बाद से ईरान और खाड़ी देशों के बीच संघर्ष तेज हो गया है। इस बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान के साथ यह दूसरी बातचीत की है। संघर्ष शुरू होने के बाद से मोदी ने सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजरायल और ईरान के कई नेताओं से भी संपर्क किया है।

read also: India France diplomatic talks: पश्चिम एशिया में तनाव को कम करने पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बातचीत

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम उज्जैन पहुंचकर दो