,

मध्यप्रदेशः अब पुलिसकर्मी होंगे हाईटेक, 25 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेंगे टैबलेट

मध्यप्रदेश में अब पुलिसकर्मियों को टैबलेट मिलेंगे। यह टैबलेट हाई फिचर वालें होंगे, जिससे पुलिसकर्मियों को विवेचना करने में आसानी होगी। वहीं इन टैबलेट से डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। बता दें कि जनवरी 2025 तक टैबलेट खरीद लिए जाएंगे तथा 25 हजार पुलिसकर्मियों तक पहुंचा दिए जाएगे। बताया जा रहा है कि इन टैबलेट की बैटरी और कैमरा हाई क्वालिटी का होगा। जिससे साक्ष्य संग्रहकरने में आसानी होगी।

ई-साक्ष्य को किया अनिवार्य
बता दें कि नए कानून में भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत ई-साक्ष्य को अनिवार्य किया गया है। जिसके चलते अब पुलिसकर्मी विवेचना की पूरी वीडियो रिकॉर्डिग करेंगे, यह साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके लिए पूरा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। सारे टैबलेट एक ही नेटवर्क से जुड़े रहेंगे।

सीटीएनएस से जोड़ेंगे इसे
इसे सीधा क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम से जोड़ा जाएगा। टैबलेट की वीडियो रिकॉर्डिंग सीसीटीएनएस में पहुंच जाएगी। इसे साक्ष्य के रूप में कोर्ट को भेजा जा सकेगा। अभी सभी विवेचना अधिकारियों का लॉग इन पासवर्ड नहीं बन पाने और विवेचना अधिकारियों के दक्ष नहीं होने के कारण सभी जिलों में ई साक्ष्य व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…