,

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 6 मई को शाम 5 बजे होगा घोषित

MP Board 10th-12th result will be declared on 6 May at 5 pm

16 लाख छात्र प्रतीक्षा में

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 6 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। खुद राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस से इन नतीजों की घोषणा करेंगे।

16 लाख छात्रों की निगाहें रिजल्ट पर

इस वर्ष लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लिया था। अब सभी छात्र अपने-अपने परिणामों के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। यह रिजल्ट उनके करियर और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यहां देखें रिजल्ट

जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परिणाम घोषित करेंगे, छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

मोबाइल ऐप से भी करें रिजल्ट चेक

छात्र अपने स्मार्टफोन पर भी परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए Google Play Store से MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड करें। ऐप खोलकर “Know Your Result” विकल्प चुनें और उसमें रोल नंबर व आवेदन क्रमांक भरकर परीक्षा परिणाम प्राप्त करें।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…