,

Morena : यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का हल्लाबोल, रैली निकालकर बंद कराया बाजार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena  : यूजीसी (UGC) के नियमों के विरोध में आज मुरैना शहर में सवर्ण समाज ने पुरजोर प्रदर्शन किया। समाज द्वारा किए गए ‘मुरैना बंद’ के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला, जिसके चलते सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और बाइक रैली के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।

बाइक रैली और नारेबाजी के बीच बंद रहा शहर

Morena सुबह से ही सवर्ण समाज के युवाओं की टोलियां सड़कों पर सक्रिय नजर आईं। प्रदर्शनकारी बैरियर चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली एमएस रोड से शुरू होकर हनुमान चौराहा, स्टेशन रोड, सदर बाजार, सराफा बाजार और झंडा चौक होते हुए गर्ल्स स्कूल रोड तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों से समर्थन मांगते हुए खुली दुकानों के शटर बंद करवाए। पूरे रास्ते सरकार विरोधी नारों से माहौल गरमाया रहा।

हनुमान चौराहे पर सभा: सरकार को दी चेतावनी

Morena दोपहर करीब 2 बजे सवर्ण समाज के लोग भारी संख्या में हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां एक सभा आयोजित की गई, जिसे क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार ने संबोधित किया। उन्होंने यूजीसी के विवादित प्रावधानों की आलोचना करते हुए समाज के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि समाज की मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सभा के समापन के बाद व्यापारियों ने धीरे-धीरे अपनी दुकानें खोलना शुरू किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Morena बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक तत्वों की सक्रियता को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के हर मुख्य चौराहे, गली और मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी स्वयं प्रदर्शनकारियों की रैली के आगे-आगे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते बंद शांतिपूर्ण रहा और दोपहर बाद जनजीवन सामान्य होने लगा।

Read this: Giridih : जंगल में मिला था महिला का अर्द्धजला शव, पति ही निकला कातिल, 7 हिरासत में

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में