Giridih : जंगल में मिला था महिला का अर्द्धजला शव, पति ही निकला कातिल, 7 हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Giridih

Report: Kaif

Giridih (बगोदर): जिले के कारीपहाड़ी जंगल में बीते 30 जनवरी को मिली एक अज्ञात महिला की अर्द्धजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर खुलासा किया है कि महिला की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और सास सहित कुल सात लोगों को दबोचा है।

पहचान छुपाने के लिए जला दिया था शव

Giridih घटना का खुलासा तब हुआ जब जांच के दौरान 28 जनवरी से लापता शाहिना प्रवीण के परिजनों ने शव की पहचान की। शाहिना डुमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और पहचान छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को कारीपहाड़ी के घने जंगल में ले जाकर आग लगा दी थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

दूसरी शादी की चाहत बनी हत्या की वजह

Giridih पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी और मृतका के पति जाबीर अंसारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जाबीर दूसरी शादी करना चाहता था, जिसमें शाहिना बाधा बन रही थी। इसी विवाद के चलते जाबीर ने अपनी मां (जैबुन निशा) और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और शाहिना को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने 5 बालिग अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और 2 विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया है।

तकनीकी साक्ष्य और बरामदगी

Giridih एसआईटी (SIT) ने इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और तकनीकी टीम की मदद ली। छापामारी के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, मृतका के कपड़े, चूड़ियां और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजने की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस चार्जशीट तैयार की जाएगी।

Read this: Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश, अब पर्यटन और रोज़गार का नया ग्रोथ इंजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष