भानुप्रतापपुर में विधायक को रोक दी नदी, ग्रामीण वर्षों से मांग कर रहे पुल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MLA stopped the river in Bhanupratappur, villagers have been demanding a bridge for years

रिपोर्ट- अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के दुर्गकुंडल विकासखंड के गोदपाल गांव जाने के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मांडवी का काफिला नदी में पानी होने के कारण रुका। विधायक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थीं, लेकिन नदी में पानी भरे होने के कारण उनका काफिला गोदपाल गांव तक नहीं पहुंच सका।

विधायक को पैदल करना पड़ा नदी पार

नदी को पार करने के लिए विधायक और उनका काफिला पैदल नदी पार करने को मजबूर हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सुरक्षा और पुल निर्माण की पुरानी मांग को दोहराया।

पुल निर्माण की लंबित मांग

ग्रामीणों ने बताया कि इस नदी पर लंबे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही है। पहले इसके निर्माण के लिए राशि भी आबंटित की गई थी, लेकिन बाद में वह वापस ले ली गई। इस कारण क्षेत्रवासियों को हर बार बारिश और नदी के उफान के समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने दी भरोसे की बात

इस दौरान विधायक श्रीमती सावित्री मांडवी ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह काम प्राथमिकता से किया जाएगा।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून